अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में सेवादल ने शनिवार को प्रदर्शन किया। स्थानीय घंटाघर चौक पर सेवादल के आह्वान पर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान गांधी प्रतिमा के समक्ष उनका प्रिय भजन रघुवती राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम का गान किया। इस मौके कांग्रेसियों के हाथों में डरो मत लिखी तख्तियां थी। सेवादल जिलाध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें सेवादल की महिला इकाई तथा यंग ब्रिगेड सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता पर हुई कार्रवाई पर अपना कड़ा विरोध जताया है। वहीं सरकार की इस कार्रवाई को जनता की आवाज पर कुठाराघात करार दिया। यह भी कहा कि श्री गांधी भारत जोड़ों यात्रा से सत्ताधारी दल बौखला गया है। जिसके फलस्वरूप कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को दबाने की कोशिश की है। परंतु कांग्रेस व उसके कार्यकर्ता ऐसी दबाब की राजनीति से डरेगी नही, बल्कि मुकाबला करेगी। यही कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ताओं को संदेश है। इस मौके पर अन्य कांगेसजनों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाशचंद वशिष्ठ, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केदार शंकर सिरोही, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक नेगी, जयप्रकाश त्रिपाठी, सुरेन्द्र सराफ, आदित्य गार्गव, अतुल पस्टारिया, रमेश सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

