अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना में हितग्राहियों को लाभ दिलाने शनिवार को स्थानीय नगर पालिका द्वारा वार्डों में शिविर लगाने की शुरूआत की गई। इसके तहत स्थानीय देवी अहिल्याबाई वार्ड क्र. २६ की हितग्राही महिलाओं हेतु एक शिविर गुर्जर बोर्डिंग के सामने स्थित सिंगाजी मंदिर में लगाया गया। इसमें आई महिलाओं के दस्तावेजों के आधार पर फार्म भरकर ईकेवायसी की गई। पार्षद मुकेश पाराशर माईकल की उपस्थिति में यह शिविर शुरू हुआ। इसमें नगर पालिका अमले के साथ वार्ड में संचालित तीनों आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता चेतना सेवारिक, जयश्री यादव एवं सुनीता जगनवार ने महती भूमिका निभाई। पहले दिन यहां २५ महिलाओं के फार्म भरकर उनकी ई केवायसी हुई। एक दिन पूर्व से ही महिलाओं को निमंत्रण देकर शिविर में आमंत्रित किया गया था। इससे सभी महिलाएं संपूर्ण दस्तावेज के साथ आईं और आनलाईन केवायसी में कोई समस्या सामने नहीं आई।
सिंगाजी मंदिर में लगा लाड़ली बहना शिविर

Text Size:
102 Views
What do you think?






