गुर्जर गोत्रों के वंश लेखकों का

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय गुर्जर मंगल भवन में वंशावली पोथी पूजन कार्यक्रम का आयोजन 16 अप्रैल को किया जा रहा है। इस दौरान श्री भुवाणा प्रांतीय गुर्जर सभा हरदा के अंतर्गत 85 गोत्रों की वंशावली लेखकों का सम्मान किया जाएगा। समाज के महासचिव अशोक गुर्जर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज के अध्यक्ष रामशंकर पटेल की अध्यक्षता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिगपाल सिंह कुमार्डी के मुख्यआतिथ्य में यह आयोजन होगा।

वंशावली पोथियों का प्रदर्शन होगा

इस समारोह में वंशावली पोथियों का सार्वजनिक प्रदर्शन होगा। जिसमें गुर्जर समाज के 85 गोत्र की पूरी वंशावली एवं संक्षिप्त इतिहास लिखा रहेगा। इन पोथियों में हजारों वर्षों की गोत्र परंपरा अनुसार वंशावली लिखी होती है। उन्होंने बताया कि कुछ वंश लेखक जिन्हें स्थानीय भाषा में रावजी या भाट जी कहते हैं उनसे दो बार खंडवा में जाकर संपर्क हो चुका है एवं कुछ इंदौर, महू एवं तथा दिल्ली में भी हैं उनसे भी संपर्क किया जा रहा है।

459 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!