गुड़ी पड़वा पर घरों के बाहर गुड़ी बांधकर की पूजा, हिन्दू नववर्ष पर दिनभर होते हुए कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ बुधवार को हो गया। मराठी भाषी परिवार इसे गुड़ी पड़वा पर्व कहते हैं और घरों के बाहर गुड़ी बांधकर पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन घरों में विशेष पकवान बनाए जाते है।
हिन्दू नववर्ष के आरंभ की खुशी में हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है। सुबह से ही हिन्दू नववर्ष के पर्व को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का दौर जारी है। शहर के मंदिरों में भी आज भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया है
वाहन चालकों को लगाए मंगल तिलक
हिन्दू नववर्ष के चलते सुबह से विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय सयाजीद्वार पर मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को मंगल तिलक लगाकर नववर्ष की बधाई दी। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
सूर्य को दिया अघ्र्य
गुड़ी पड़वा के अवसर पर सुबह कई परिवारों द्वारा सूर्य नारायण को अघ्र्य देकर पूजा अर्चना की गई। वहीं विजय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी गुड़ी पड़वा पर्व परंपरानुसार मनाया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में आतिशबाजी करके स्कूल में एक दूसरे को मंगल तिलक लगाकर पर्व की बधाई दी।

94 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!