जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक सहित अन्य 4 पर एफआईआर दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

केके यदुवंशी, सिवनी मालवा। विधानसभा के तहसील के अंतर्गत आने वाले टप्पा तहसील शिवपुर के जिला सहकारी बैंक में विगत दिवस खाता धारकों के खाते से 40 लाख रुपए का गबन मामले में शिवपुर शाखा प्रबंधक सुरेंद्र रघुवंशी, सहित लिपिक उमाशंकर रघुवंशी, पर्यवेक्षक प्रेमनारायण तिवारी, लिपिक बदामीलाल मालवीय, कंप्यूटर ऑपरेटर विनीता मालवीय के खिलाफ शिवपुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 407, 409, 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। ज्ञात हो कि विगत दिवस जिला सहकारी बैंक शिवपुर शाखा में बैंक वालों ने एक ही किसान परिवार के अलग अलग खाते में जमा करीब 40 लाख 46 हजार 230 रूपये निकाल लिए थे। जिसकी शिकायत परिवार के द्वारा शिवपुर थाना एवं कलेक्टर से की थी। जिसके बाद बैंक के कर्मचारियों को निलंबित भी कर दिया गया था। शिवपुर पुलिस ने बताया कि मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा शिवपुर ब्रांच में राजकुंवर बाई, उनके पुत्र प्रकाश राजपूत और कमलेश राजपूत का खाता है। जिसमें अलग-अलग खाते में उक्त राशि जमा थी। जिसे अलग अलग खातों में ट्रांसफर किया गया था। इस मामले को लेकर भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था और कार्यवाही की मांग की गई थी।

इनका कहना है…

ग्राम कोलगांब के किसान राजकुमार भाई, प्रकाश सिंह राजपूत, कमलेश राजपूत और गंगाविशन राजपूतों इन चारों के खातों से 40 लाख रुपए का आहरण में अनियमितता पाई गई थी। जिसके संबंध में एक लिखित आवेदन पत्र दिया गया था। उस पर थाना शिवपुर में धारा 407, 409, 420 का अपराध सुरेंद्र रघुवंशी शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक शाखा शिवपुर एवं अन्य चार लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सभी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

थाना प्रभारी संजीव पवार, शिवपुर

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!