मील का पत्थर साबित होंगे कार्यकर्ता : विकास विरानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं का डिजिटल एवं फिजिकली वेरिफिकेशन अंतर्गत चलने वाले बूथ विस्तारक अभियान- 2 को लेकर आज जिले के प्रभारी विकास बिरानी का नगर प्रवास हुआ। मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि पूरे जिले में सभी मतदान केंद्रों पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल करते हुए उनके सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इन्हीं कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हेतु जिले के प्रभारी विकास बिरानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन आप के अथक प्रयास एवं मेहनत के कारण आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। यह बूथ विस्तारक अभियान जनता एवं कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ने का एक सरल माध्यम है। योजनाओं को घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता जनता के सीधे संपर्क में रहना चाहिए। उन्होंने बूथ विस्तारक अभियान को लेकर अभी तक के किए गए कार्यों की समीक्षा हरदा नगर के बूथ विस्तारक एवं पार्षदों के साथ की। इस अवसर पर अभियान के जिला प्रभारी देवीसिंह सांखला, मनोहरलाल शर्मा, राजेश काका, मनील शर्मा, प्रदीप गौर, उदय चौहान, मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर सहित सभी पार्षद एवं विस्तारक उपस्थित रहे।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!