सामुहिक विवाह सम्मेलन को लेकर हुई बैठक  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। क्षत्रिय राठौर समाज की बैठक का आयोजन समाज के निर्माणाधीन मांगलिक भवन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश राठौर द्वारा की गई। बैठक में सामाजिक बंधुओं ने एकमत होकर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया। जिसके लिए आगामी 26 मार्च को समिति का गठन करने के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। समाज के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि सामाजिक कुरीतियों के रुप में फैली दहेज प्रथा को दूर करने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन सामाजिक स्तर पर होना जरुरी है। सामूहिक विवाह सम्मेलन में जहां समाज के लोग एकत्रित होकर सभी वर वधू को आशीर्वाद प्रदान करते हैं वही गरीब वर्ग के लोगों को अपनी बेटे बेटियों की शादी करने में आसानी हो जाती है। समाज द्वारा इस वर्ष भी सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है जो आगामी मई माह में तारीख निश्चित कर आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिले के साथ ही आसपास के अन्य जिलों खंडवा, देवास, नर्मदा पुरम, बैतूल सीहोर तक के सामाजिक वंधु भाग लेंगे। विवाह सम्मेलन के लिए समिति का गठन 26 मार्च को किया जाएगा। इसके पश्चात आगे की कार्यवाही की जाएगी।

227 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!