रासेयो के सात दिवसीय शिविर का समापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय द्वारा ग्राम भाटपरेटिया में आयोजित रासेयो के सात दिवसीय विशेष शिविर का प्राचार्य डॉ.संगीता बिले, डॉ.रश्मि सिंह तथा डॉ.सीपी गुप्ता के नेतृत्व में समापन हुआ। शिविर में विद्यार्थियों द्वारा स्वास्थ्य-जन स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य के अभियान द्वारा ग्रामीणजन को नुक्कड़ नाटक द्वारा नशा मुक्ति और स्वच्छता की उपयोगिता का संदेश दिया गया। साक्षरता, उन्नत भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लाडली बहना एवं डिजिटल इंडिया के बारे में घर-घर जाकर जानकारी दी। ऑनलाइन गूगल फॉर्म द्वारा गांव का सर्वे किया गया जिसमें विभिन्न शासकीय योजनाओं जैसे लाडली बहना योजना वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता आदि से संबंधित डाटाबेस जानकारी एकत्र की गई। विद्यार्थियों द्वारा 7 दिन तक गांव में प्रभात फेरी निकालकर सुबह जल्दी उठने और ऊर्जा बचाने के लाभों की जानकारी दी गई। शिविर के छात्र-छात्राओं ने प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं गुड टच बैड टच, चाइल्ड हेल्प लाइन और बाल यौन शोषण तथा बाल मजदूरी के बारे में जानकारी प्रदान की। शिविर के समापन समारोह में महाविद्यालय हरदा के जनभागीदारी अध्यक्ष प्रदीप गौर, विष्णु राजोरिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के प्राध्यापक एके शर्मा एवं ग्राम सरपंच सर्वेश शर्मा आदि अतिथियों ने शिविरार्थियो को प्रशस्ति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

148 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!