भोपाल में होगा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाओं का महासम्मेलन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय मजदूर महासंघ के तत्वावधान में अगले माह राजधानी भोपाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं और मिनी कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। वे आंगनवाड़ी अमले मांगों को लेकर भी कुछ घोषणा कर सकते हैं। इसको लेकर मांगों और महासम्मेलन के बारे में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सीएम से मिले। ऐसा बताया गया है कि अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई है। इसमें सकारात्मक बातें हुईं। मुख्यमंत्री ने भी मांगों पर सहमति जताई है। इसके लिए अप्रैल में महासम्मेलन आयोजित किए जाने की बात भी कही है। जानकारी के अनुसार मुलाकात में कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा हुई। जिनमें प्रमुख है मानदेय में वृद्धि हो। यह एरियर्स की राशि के साथ मिले। रिटायरमेंट की राशि का आदेश दिए जाए। सुपरवाइजर के पद पर अनुभव और योग्यता के आधार पर पदोन्नति की नीति बनाई जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकता और मिनी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन अगले महीने 15 से 20 तारीख के बीच हो सकता है। ध्यान रहे कि प्रदेश शासन की लाड़ली बहना योजना में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, कार्यकर्ताएं भी हितग्राहियों में शामिल हैं।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!