नवरात्र के लिए सज रहे माता के दरबार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आदिशक्ति की आराधना के लिए देवी मंदिर सजने लगे हैं। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों पर तैयारियां शुरू मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन शुरू हो गया है। चैत्रमास की नवरात्रि साधकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसके लिए देवीभक्तों द्वारा व्यापक तैयारी की जाएंगी।

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि बुधवार 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं। चैत्र नवरात्र घटस्थापना के मुहूर्त की शुरूआत 22 मार्च को सुबह 06 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 32 मिनट तक (अवधि 1 घंटा 9 मिनट) रहेगी। चैत्र नवरात्र प्रतिपदा तिथि 21 मार्च को रात 10 बजकर 52 मिनट से शुरू हो रही है और प्रतिपदा तिथि का समापन 22 मार्च को रात 08 बजकर 20 मिनट पर होगा।

विशेष योग रहेंगे

इस दिन गुरु पुष्य योग भी रहेगा। बार तिथियों की घट बढ़ नहीं होने के चैत्र महाअष्टमी और 30 मार्च को श्रीराम नवरात्र में इस बार तीन सर्वार्थ सिद्धि तीन रवि योग, दो अमृत सिद्धि योग, के मुताबिक बुधवार को शुरू होने से दो राजयोग और गुरु पुष्य नक्षत्र का रहेगा। नवरात्रि के दौरान तीन सर्वार्थ सिद्धि योग 23 मार्च, 27 मार्च 30 मार्च को लगेगा। जबकि अमृत सिद्धि योग 27 और 30 मार्च को लगेगा। रवि योग 24 मार्च, 26 मार्च और 29 मार्च को लगेगा और नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी मनाई जाएगी। माता की आराधना का पर्व नवरात्रि इस बार 22 मार्च से शुरू हो रही है, इसी दिन से भारतीय नववर्ष यानी नवरात्र में अबकी बार पूरे नौ दिनों नवसंवत्सर भी प्रारंभ हो जाएगा।

नवरात्रि में बन रहे शुभ योग  

इस बार पूरे 9 दिन माता की आराधना होगी। दुर्गा सप्तशती माता का आगमन नौका से होगा, जो संयोग भी बनेगा। फसल, धन धान्य और विकास के नवरात्र में पड़ रहे शुभ योगों में शाम को गाजे बाजे के साथ घरों और मंदिरों में देवी मां की विशेष पूजा अर्चना होगी। हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मातारानी के दर्शनों को पहुंचेंगे। 22 मार्च को गुड़ी पड़वा 23 को सिंधारा दूज, 24 को गणगौर तीज, 25 मार्च को विनायक चतुर्थी 29 को नवमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

201 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!