पेपर बिगड़ने के तनाव में छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, मुलताई। थाना क्षेत्र के मासोद चौकी अंतर्गत ग्राम गंगापुर में 12वीं की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर जान दिए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। छात्रा पेपर बिगड़ने के बाद से तनाव में थी। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के कारण छात्रा ने फांसी लगा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्विनी पिता दीपक अंबुलकर 16 वर्ष निवासी वलनी आठनेर ने अपने नाना के घर गंगापुर में फांसी लगा ली। फांसी लगाने का कारण पेपर बिगड़ने से तनाव होना बताया जा रहा है। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस द्वारा मार्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि अश्विनी अपने नाना नामदेव बारस्कर के पास गंगापुर में रहकर पढ़ रही थी। वर्तमान में उसकी परीक्षा चल रही थी। नाना ने बताया कि 10 मार्च को अश्विनी का जीव विज्ञान विषय का पेपर था। इसके बाद वह तनाव में चल रही थी। मंगलवार शाम 6 से 7 बजे के बीच घर में कोई नहीं था, इसी दौरान उसने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस स्टाफ चौकी प्रभारी बसंत आहाके, प्रधान आरक्षक देवेंद्र प्रजापति, शिवराम परते एवं मेहमान सिंह ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा है। चौकी प्रभारी बसंत आहके ने बताया कि बुधवार को छात्रा का पीएम कराया गया है। मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

230 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!