कड़ोलाराघौ में नहर चौपाल आज

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सुशासन नीति के परिपालन में जल संसाधन मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नहर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 16 मार्च गुरूवार को ग्राम कड़ोला राघौ में नहर चौपाल होगी। इसमें ग्रामीण किसानों की नहर संबंधी समस्याओं का निराकरण गांवों में किया जाएगा। यह जानकारी कार्यपालन यंत्री डीके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस चौपाल में इमलीढाना जलाशय के ग्राम कड़ोला राघौ, सांगवा, सांवलखेड़ा, मुहाल सर्कुलर के किसानों की सिंचाई समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। वहीं सिंचाई कर भी जमा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी किसान भाई वर्तमान वित्तीय वर्ष की जलकर राशि जमा कर अतिरिक्त लगने वाले शास्ति से छूट का लाभ प्राप्त करें। यह चौपाल दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक लगेगी।

106 Views

Leave a Reply