हरदा। जिले में कलेक्टर ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में शुरू किए गए प्लास्टिक संग्रहण अभियान में करीबी ग्राम पंचायत खिड़की भी सामने आई है। मंगलवार को इस अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करने की प्रेरणा दी गई। इस अभियान में पन्नियां, प्लास्टिक की पन्नी, खाद की बोरी एकत्रित की गई। वहीं गांव में लगे कूड़े के ढेर को जेसीबी मशीन से हटवाया गया। इस अभियान में सरपंच रमाबाई कलम, सचिव राजेश पाटिल, रोजगार सहायक विशाल तिवारी, पंच रेखाबाई, शिक्षक अनसुइया मालवीय, दीप्ती बाला, कोटवार शंकर लाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका डोंगरे, आशा कार्यकर्ता सीमा मालवीय तथा ग्रामीण भरत लाल, विक्रम सिंह आदि शामिल थे।
ग्राम खिड़की में भी प्लास्टिक संग्रहण शुरू

Text Size:
261 Views
What do you think?






