शिक्षक ने स्कूली बच्चों के साथ बांटी खुशियां

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– पुत्री के विवाहोपलक्ष्य में कराया सहभोज

अनोख तीर, हरदा। टिमरनी ब्लाक की शासकीय प्राथमिक शाला जिजगांवखुर्द में पदस्थ शिक्षक संजय जोशी ने सोमवार को संस्था में बच्चों का सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें शामिल होकर स्कूली बच्चों ने विशेष भोज का लुत्फ उठाया। यह कार्यक्रम शिक्षक श्री जोशी की पुत्री प्रतिका के विवाहोपलक्ष्य में रखा था। परिवार में सम्पन्न मांगलिक की खुशियां बच्चों के साथ साझा की। इस मौके पर संकुल प्राचार्य तथा बीआरसी का स्टाफ शामिल हुआ। शिक्षक सुबोध जोशी ने बताया कि बच्चों को विशेष भोज में खोपरा पाक, नुक्ती , पुड़ी-सब्जी, नमकीन, पापड़ , सलाद और दाल-चावल दिया गया। इस दौरान स्कूल स्टॉप एवं समूह की सदस्यों का सहयोग रहा।

320 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!