Skip to content
Monday, 26 October 2026
मध्य प्रदेश

अप्रैल में जबलपुर से इंदौर के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन

2 min read
Text Size:

जबलपुर । जबलपुर से इंदौर तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। जबलपुर रेल मंडल ने ट्रेन को चलाने के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर संचालन पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई गई है कि अप्रैल में इंदौर से जबलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन को शुरू की जा सकती है। इधर जल्द ही चेन्नई कोच फैक्ट्री से वंदे भारत ट्रेन के रैक जबलपुर आ सकते हैं। जबलपुर रेल मंडल ने इसके लिए वंदे भारत ट्रेन के कोच की सफाई और मेंटेनेंस के लिए जबलपुर स्टेशन से लगे कोचिंग यार्ड में जगह तय कर काम शुरू कर दिया है। यहां पर कोचों को खड़े रखने और उनका मेंटेनेंस रखने के लिए प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। इनका मेंटेनेंस करने के लिए जबलपुर रेल मंडल ने विभागीय भर्ती भी निकाली, जिसमें विद्युत अनुभवियों के साथ कोच और ट्रैक के अनुभवियों को रखा जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे, रिटायर हो चुके कर्मचारियों को भी रखेगा, ताकि इसके अनुभव से कोच मेंटेनेंस का काम समय और गुणवत्ता से हो सके। इधर वंदे भारत ट्रेन को लेकर मंडल में चल रही तैयारियों पर पश्चिम मध्य रेलवे से लेकर रेलवे बोर्ड और प्रधानमंत्री कार्यालय सीधे नजर रखे हुए है

267 Views
What do you think?

Leave a Reply