Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

खुले जंगल में छोड़े जाएंगे नामीबियाई चीते

2 min read
Text Size:

भोपाल । बीते चार माह से बड़े बाड़े रह रहे नामीबियाई चीते अब जल्द ही खुले जंगल में भी रफ्तार भरते नजर आएंगे। इसी के तहत अगले सप्ताह नर चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जा सकता है। हालांकि विशेषज्ञों द्वारा परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा, लेकिन बताया जा रहा है कि तीन नर चीतों में से पहले दो भाई नर चीतों को छोडऩे की संभावना है। बताया गया है कि नर चीतों के खुले जंगल में सर्वाइव करने के बाद फिर मादा चीतों की बारी आएगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए 8 चीते (3 नर व 5 मादा) अभी बड़े बाड़े के अलग-अलग कंपार्टमेंट में रह रहे हैं। लगभग चार माह से ये बाड़े में है, लिहाजा अब इन्हें कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोडऩे की तैयारी की जा रही है। यही वजह है कि पिछले सप्ताह जब दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए, तब विशेषज्ञ यहां एकत्रित हुए और सभी ने नामीबियाई चीतों को खुले जंगल में छोडऩे को लेकर मंथन किया। जिसमें परिस्थितियों के अनुसार तय किया गया कि पहले नर चीतों को छोड़ा जाएगा। यही वजह है कि अब कूनो से जुड़े अधिकारी अगले सप्ताह इन नर चीतों को खुले जंगल में छोडऩे की योजना बना रहे हैं।
कंपार्टमेंट नंबर 4 और 8 में है तीनों नर चीते
कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े के कंपार्टमेंट नंबर 4 और 8 में तीनों नर चीते बीते चार माह से रहे हैं। इनमें कंपार्टमेंट नंबर 4 में दो नर चीतों फ्रेडी और एल्टन (ये दोनों भाई भी हैं) हैं, जबकि कंपार्टमेंट नंबर 8 में नर चीता ओबान है। बताया गया है कि तीनों नर चीते कूनो की आवोहवा में पूरी तरह ढल चुके हैं।

201 Views
What do you think?

Leave a Reply