हरदा में विकास यात्रा सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा शनिवार को कृषि मंत्री कमल पटेल हरदा शहर स्थित संत रविदास चौक से विकास यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद विकास यात्रा विकास रथ के साथ संत रविदास चौक से नार्मदीय धर्मशाला, घंटाघर चौक, चांडक चौराहा, बड़ा पोस्ट ऑफिस, टांक चौराहा, प्रताप टॉकीज चौराहा होते हुए विकास यात्रा संपन्न हुई। विकास यात्रा के समापन अवसर पर कृषि मंत्री श्री पटेल ने नागरिकों को संबोधित भी किया। इस दौरान कषि मंत्री कमल पटेल ने कुमारी निवेदिता नायडे़ और नित्या प्रजापति को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती राजू कमेड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया के साथ साथ पार्षद गण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने अपने संबोधन में राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी  योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लागू की जा रही ष्लाड़ली बहना योजनाष् के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांव गांव में नल जल योजना के माध्यम से घर घर तक पानी भरपूर मात्रा में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, और उनके घर में स्वच्छ  शौचालय की सौगात भी सरकार दे रही है । उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हरदा जिला शतप्रतिशत सिंचाई वाला जिला भी बन जायेगा।

128 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!