Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

जाने कब होगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्त का वितरण

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:


हरदा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किश्त के वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 27 फरवरी को बेलगावी, कर्नाटक राज्य से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में निर्देश दिये है। उन्होने निर्देशित किया है कि कार्यक्रम में विधायक, सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिला व ब्लॉक स्तर पर विधिवत आमंत्रित किया जाये। मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण जिला, ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर अथवा बड़ी स्क्रीन के माध्यम से किया जाए। कार्यक्रम से जुड़ने के लिये वीडियो कॉन्फ्रेंस लिंक  https://pmindiawebcast.nic.in का उपयोग किया जा सकता है। कलेक्टर श्री गर्ग ने जिले के सभी किसानों से कार्यक्रम में  https://pmevents.ncog.gov.in/registration/index/107 लिंक के माध्यम से पंजीयन कराकर जुड़ने की अनुरोध किया है।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply