Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

साइबर सखी प्रशिक्षण संपन्न

2 min read
Text Size:


हरदा
जिले में संचालित साइबर सखी कार्यक्रम के तहत रविवार को विभिन्न स्कूलों में उपस्थित छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय समझाने के लिए साइबर सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टिमरनी परियोजना के ग्राम भादूगांव, शांति निकेतन स्कूल छीपाबड़, ग्राम माँगरूल के स्कूल, खिरकिया के विष्णु राजोरिया कॉलेज तथा टिमरनी के शासकीय महाविद्यालय की छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा साइबर सखी कार्यक्रम के तहत हरदा के सनफ्लावर स्कूल की छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया। सनफ्लॉवर हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत नवाचार साइबर सखी का प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजय त्रिपाठी, सहायक शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी, थाना प्रभारी अनिल राठौर उपस्थित थे। प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण में स्कूल के 250 से अधिक छात्र छात्राओं को नाटिका के माध्यम से साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी गई। नाटक के माध्यम से बताया गया कि हमे अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नही करना चाहिए। इस दौरान डी.एस. रघुवंशी द्वारा साइबर प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में बताया। प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजय त्रिपाठी द्वारा साईबर सखी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पर्यवेक्षक सोनाली गौर द्वारा साइबर क्राइम के बारे में छोटी-छोटी जानकारी दी। उन्होने बताया कि अपना पासवर्ड कठिन रखे, जन्म दिनांक जैसे सरल पासवर्ड न रखे। इसके अलावा हरदा थाने के टीआई श्री राठौर ने विस्तार से साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी तथा पुलिस विभाग से सज्जन सिंह ठाकुर ने फ्राड लिंक के बारे में जानकारी दी।

412 Views
What do you think?

Leave a Reply