Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

खिरकिया में विकास यात्रा संपन्न

1 min read
Text Size:

हरदा शनिवार को कृषि मंत्री कमल पटेल गोमुख मंदिर खिरकिया से विकास यात्रा में शामिल हुए । इस अवसर पर उन्होंने कन्या पूजन और पौधरोपण भी किया। उन्होंने प्राचीन गोमुख मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में एक विशाल आम सभा को संबोधित किया एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए । विकास यात्रा खिरकिया शहर के विभिन्न वार्डों में भी पहुंची जहां कृषि मंत्री श्री पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियो का गृह प्रवेश कराया।  विकास यात्रा खिड़किया नगर के विभिन्न वार्डों से होते हुए छिपावड़ पहुंची जहां पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर विकास यात्रा का स्वागत किया।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की है । इन योजनाओं की मदद से नागरिकगण लाभान्वित हो रहे हैं । नागरिकों को विकास कार्यों की जानकारी देने के उद्देश्य से विकास यात्रा 5 फरवरी से प्रारंभ की गई थी जो आज संपन्न हो रही है।

272 Views
What do you think?

Leave a Reply