Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

पवन पंवार ने अमेरिका में हासिल की पीएचडी की डिग्री।

1 min read
Text Size:

हरदा – पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार के बड़े पुत्र पवन पंवार ने अमेरिका में कैलिफोर्निया के यू.सी.एम.ई.आर.सी.ई.डी. यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। श्री पंवार ने बताया की अमेरिका के मेलवाकी शहर से बीएससी एवं एमएससी (मेकेनिकल) में पूर्ण करने के बाद पवन पंवार ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ही कैलिफोर्निया(अमेरिका) से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त की। इस मौके पर मध्यक्षेत्र विश्नोई महासभा के अध्यक्ष आत्माराम जी पटेल, संरक्षक हीरालाल पटेल, कोषाध्यक्ष श्यामलाल जी बावल, सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष नानकराम जी बेनीवाल, मनीष विष्णु राजोरिया, पूर्व विधायक आर.के. दोगने, बद्री पटेल सांगवा, पूर्व नपा अध्यक्ष हेमंत टाले, नरेंद्र पालीवाल, अधिवक्ता दिनेश यादव, अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष अमर यादव हरिमोहन शर्मा, यूसुफ बाबा, चंद्रगोपाल सोनी सहितजिले के विभिन्न वरिष्ठजनो और समाजसेवकों ने हर्ष जाहिर कर डॉ. पवन पंवार के नाम शुभकामना संदेश देते हुए पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार को पुत्र की उक्त उपलब्धि पर बधाई प्रेषित की।

वीरेंद्र मालविया

 

123 Views
What do you think?

Leave a Reply