प्रधानमंत्री ने की महाकाल की पूजा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उज्जैन में महाकाल की पूजा-अर्चना के साथ ही महाकाल लोक को लोकार्पित करने पहुंच चुके है। उन्होंने हाल ही में महाकाल बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इससे पहले उनका इंदौर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री का राज्य शासन की ओर से गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए विशेष हेलीकाप्टर द्वारा उज्जैन आए। इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, सांसद श्री शंकर लालवानी, सांसद सुश्री कविता पाटीदार तथा सांसद श्री गजेन्द्र पटेल, विधायक सर्वश्री रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, श्रीमती मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर श्री मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, पूर्व महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे, श्री गौरव रणदिवे तथा श्री राजेश सोनकर ने भी आत्मीय स्वागत किया।

Views Today: 2

Total Views: 172

Leave a Reply

error: Content is protected !!