Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के उज्जैन आगमन पर ऐसा बिछेगा सुरक्षा का जाल

2 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उज्जैन आगमन पर सुरक्षा का जाल बिछाया जायेगा। चप्पे चप्पे पर आधुनिक संसाधनों से लैस सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। श्री मोदी के वाहन से उतरते ही उनके आसपास 100 से ज्यादा विशेष सुरक्षा बल (एसपीजी) के जवानों का घेरा बना रहेगा जो उनके साथ चलेंगे। काफिले के आगे एडवांस सिक्युरिटी कार चलेगी। आसपास के 100 मीटर के क्षेत्र में सभी रिमोट कंट्रोल डिवाइस को जाम कर देगा। पीएम मोदी पांच सुरक्षा घेरे में रहेंगे। काफिले के आने-जाने वाले मार्ग पर ऊंचे भवनों पर भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर से पांच हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों व जवानों को तैनात किया जाएगा।

ऐसी रहेगी पीएम की सुरक्षा

पीएम मोदी के काफिले में अत्याधुनिक गाड़ियां होती हैं। सबसे पहले एडवांस सिक्युरिटी कार होती है। इसके बाद एडवांस पायलट कार रहेगी। तीसरे नंबर पर पायलट कार होगी। इसके पीछे सिक्युरिटी कार रहेगी। उसके बाद काफिले में वीआइपी कार रहेगी। पीएम मोदी जिस कार में बैठेंगे, वह पूरी तरह बुलेटप्रूफ रहेगी। इस पर बंदूक की गोलियां और बम विस्फोट का भी असर नहीं होगा। आखिर में एम्बुलेंस के साथ ही एक दर्जन और वाहन रहेंगे।

पांच सुरक्षा घेरों में रहेंगे पीएम

पीएम मोदी के साथ पहला घेरा एसपीजी कमांडो का रहेगा। दूसरा घेरे में पर्सनल गार्ड रहेंगे। तीसरे घेरे में एनएसजी कमांडो रहेंगे। यह कमांडो किसी भी आपरेशन को अंजाम देने में माहिर माने जाते है। चौथा घेरा पैरामिलिट्री फोर्स के जवान रहेंगे। जिन्हें पीएम की सुरक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी जाती है। पांचवां घेरा स्थानीय पुलिस का होगा। पूरे कार्यक्रम स्थल के आसपास व अंदर भी सादी वर्दी में जवानों को तैनात किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए दो आइजी, पांच डीआइजी, 20 एसपी, 35 एएसपी, 80 डीएसपी को तैनात किया जाएगा।

ऊंची इमारतों पर तैनात रहेंगे जवान

पीएम के दौरे के समय क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के साथ ही जगह-जगह नाकेबंदी की जाएगी। हेलीपेड से लेकर महाकाल मंदिर व श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद कार्तिक मेला मैदान स्थित सभा स्थल तक की सड़क पूरी तरह सील रहेगी। सभी ऊंचे भवनों पर अत्याधुनिक हथियारों के साथ जवानों को तैनात किया जाएगा। मार्ग में आने वाले सभी पुल, पुलिया की जांच बम निरोधक दस्ता जांच करेगा और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply