
दैनिक अनोखा तीर, पिपरिया । विद्या भारती मध्य भारत प्रांत से संबद्ध ग्राम भारती जिला नर्मदापुरम द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद समारोह सरस्वती शिशु मंदिर मटकुली में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि कृषि विकास अधिकारी श्री कमलेश त्रिपाठी एवं विशेष अतिथि जिला कोषाध्यक्ष श्री केवलराम मालवीय, जिला सचिव सतीश राय, सरपंच श्रीमती नेहा धुर्वे ग्राम के उपसरपंच श्री संजय दुबे, संकुल प्रमुख अर्जुन सिंह कुशवाहा, योगेश पटेल, महेश शंकर शुक्ला, प्रधानाचार्य हेमंत पटेल, अशोक पटेल, अशोक मेहरा सत्येंद्र मंडल उपस्थित रहे।जिला प्रमुख श्री महेंद्र सिंह चौहान ने बताया की संपूर्ण नर्मदापुरम जिले से 9 विद्यालयों से 125 भैया बहन ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें शिशु वर्ग से 100 मीटर दौड़ मे अभिषेक धुर्वे मटकुली बहन वर्षा मटकुली प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ में भैया उदयभान मटकुली बहन सोनाक्षी मटकुली प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ में भैया रवि कहार बहन सोनाक्षी धुर्वे प्रथम रहे। लंबी कूद में अनिकेश सांडिया विद्यालय से वैशाली ककोदिया केसला विद्यालय से प्रथम रहे। गोला फेंक में बाहरपुर विद्यालय से हरिओम बहन निकिता मटकुली विद्यालय से प्रथम रहे। बाल वर्ग में 100 मीटर दौड़ में भैया ऋषि यादव केसला बहन निशा मवाली मटकुली प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ में आशीष संध्या परसवाड़ा से प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं हुई। गोला फेंक में भैया नीलेश केसला एवं बहन स्नेहा मालवीय मटकुली से प्रथम रहे। इसी के साथ बौद्धिक प्रतियोगिताएं रंगोली, एकल गीत, भजन गायन, निबंध लेखन, चित्रकला, आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। मुख्य अतिथि श्री कमलेश त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहिन विशेष प्रतिभा के धनी होते है। वह आने बाले समय मे अपने देश को “जग सिर मौर बनायेगे”।
विशेष अतिथि मालवीय जी ने सभी भैया बहनों को खेल का महत्व बताते हुए आगे होने वाली प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया। जिला सचिव महोदय द्वारा उद्बोधन में बताया गया कि हम एक अच्छे विद्यार्थी बने और आगे चलकर अपने देश का नेतृत्व करें।
ग्राम सरपंच श्रीमती नेहा धुर्वे ने सभी भैया बहनों को आशीर्वाद वचन दिया। मंच का संचालन सुश्री पलक सराठे द्वारा किया गया। अंत में सभी प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को अतिथियों द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरण किये गए। विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र मंडल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और विसर्जन मंत्र के बाद कार्यक्रम समापन किया गया।
Views Today: 2
Total Views: 140

