Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
हरदा

जिले में भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में बैठक संपन्न हुई

2 min read

हरदा – भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश आगमन से पूर्व जिले में भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा को जिले के गांव–गांव तक पहुंचाने के लिए तैयारियों हेतु स्थानीय जम्भेश्वर मांगलिक भवन में यात्रा के जिला समन्वयक लक्ष्मीनारायण पंवार के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक की गई।

बैठक में सर्वप्रथम राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व नपा अध्यक्ष हेमंत टाले ने भारत जोड़ो यात्रा की विस्तारपूर्वक जानकारी उपस्थित कांग्रेसजनों को दी, इसके पश्चात भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक लक्ष्मीनारायण पंवार व हरदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने भी जिले में निकलने वाली उपयात्रा के दिशानिर्देश और जिम्मेदारियां उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों को सौंपी। बैठक में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन बिश्नोई, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव रविशंकर शर्मा, पार्षद अमर रोचलानी, खिरकिया ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह राजपूत, पूर्व जनपद सदस्य अरुण तिवारी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल, युवा नेता सुहागमल पंवार, युवा नेता अजय राजपूत, योगेश चौहान, कुंवर मनजीत सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए यात्रा हेतु सुझाव दिए।

भारत जोड़ो यात्रा हरदा जिले में कल सुबह 09 बजे से ग्राम मुक्तापुर से प्रारंभ होकर भवरदी, जूनापानी, गोपालपुरा, प्रतापपुरा, जयमलपुरा से टेमलाबाड़ी पहुंचेगी जहां गांधी चौपाल का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद सभी यात्रियों का रात्रिभोज एवं विश्राम युवा नेता दीपक पटेल जेड “टेमलाबाड़ी” की अगुआई में रहेगा।

बैठक में मुख्यरूप से जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सूरमा, गणेश पटेल करताना, शिवनारायण बांके, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल झाड़पा, पार्षद मुन्ना पटेल, वरिष्ठ पार्षद मुकेश पराशर, महेश राठौर उड़ा, अनिल सूरमा, हरिमोहन शर्मा, संजय अग्रवाल, सरपंच रमेश नेताजी, फूलचंद कहार, केशव पूरी, मदन गौर पत्रकार, संजय पांडे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित हुए।

——————————————————————-

लक्ष्मीनारायण पंवार

87 Views
87 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply