Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

खेत में चल रहे जुएं को पुलिस ने पकड़ा

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खिरकिया। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल के निर्देशन में इन दिनों अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को एसडीओपी उदयभान सिंह छिपावड़ व थाना प्रभारी सुनील यादव के मार्गदर्शन में छिपावड पुलिस ने ग्राम काल्याखेड़ी में खेत में बने टप्पर पर छापामार कार्यवाही तीन जुआरियों को हिरासत में लिया है। जबकि कुछ जुआंरी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने परमानन्द विश्नोई सारंगपुर हाल निवासी खिरकिया, राजेन्द्र बनवारीलाल विश्नोई निवासी कल्याखेड़ी एवं दीपक हीरालाल कतिया मांदला को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्यवाही में चार अन्य जुंआरी दिलीप पिता भगीरथ प्रजापति खिरकिया, मुकेश मराठा छिपावड़, पूनम पिता भावनी ठाकुर सारंगपुर व कपिल पिता बनवारी विश्नोई काल्याखेड़ी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से 91 हजार 500 रुपये सहित 52 ताश के पत्ते, तीन मोबाइल फोन कीमत 45000 रुपए। कुल मशरुका 1 लाख 36500 रुपये जप्त कर आरोपियों के जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध किया है। कार्यवाही में थाना छिपावड़ से उपनिरीक्षक संतोष श्रीवास्तव, उपनि संदीप जाट, सऊनि महेश टेकाम, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन चौरे, आ.यशवंत जोठे, त्रिवेंद्र तोमर की मुख्य भूमिका रही।
इनका कहना है…
छिपावड़ पुलिस ने जुआरी पकड़े हैं। जिसमें परमानन्द विश्नोई पर पूर्व से कई मामले दर्ज हैं। जिसे जिलाबदर करने की कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया है।
मनीष कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक हरदा।
——————————–

160 Views
What do you think?

Leave a Reply