भाजयुमो ने पंडित उपाध्याय की जयंती मनाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सिराली। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सिराली द्वारा में स्थानीय भाजपा कार्यकाल में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक और उत्कृष्ट संगठनकर्ता थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानव दर्शन जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। देश को ‘एकात्म मानव दर्शन’ का विचार पं. दीनदयाल उपाध्याय की श्रेष्ठतम देन है। यह एक ऐसा चिंतन है, जिसकी जड़ें भारत के अतीत में हैं, पर दृष्टि भविष्य पर। वे इस चिंतन से एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण व विकास करना चाहते थे, जिसके तहत राष्ट्र अपने स्वत्व को ध्यान में रखकर विशुद्ध भारतीय संस्कृति के अनुरूप विकास कर सके। पं दीनदयालजी ने ‘एकात्म मानव दर्शन’ की अवधारणा प्रतिपादित की। यह उनके चिंतन की उपज है, जिसका केंद्र बिंदु मनुष्य है। मनुष्य का समग्र विकास धर्म का निर्वाह करने पर होता है। मनुष्य का मनुष्य के लिए उनका यह चिंतन राजनीतिक नहीं था। यह उनकी सांस्कृतिक दृष्टि थी, क्योंकि वे भारतीय संस्कृति में प्रगाढ़ आस्था रखने वाले विचारक थे। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक सांगोले, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्यामलाल बुचा, कैलाशचंद अग्रवाल, धर्मेन्द्र सिंदा, राजेश कुशवाह, मिंटू पटेल, भोला कुशवाह, वेदप्रकाश शर्मा, फजल मोहमद, सुनील पटेल, देवीसिंह सेजकर, असलम मंसूरी, योगेश कुशवाह, देवीराज तोमर, बबलू खान, ईश्वर मालवीय, चिन्नी वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


भाजपा मंडल ने दी श्रद्धांजलि
इधर भारतीय जनता पार्टी मंडल सिराली द्वारा पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती बूथ स्तर पर मनाई गई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दीपगांवकला सरपंच रवि मीणा ने सुदूर आदिवासी अंचल में पहुंचकर आदिवासी भाइयों को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया। कार्यक्रम में राधेश्याम गुर्जर, जीतू पटेल, नवीन राठौर, बैजनाथ चौधरी, ललित मांगुल्ले, रामरूप सेजगाए, पिंकूचंद्र, दर्शन इंगले, लालू टाले आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
———————–

101 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!