पोषण आहार पर जागरुक करने निकाली रैली

अनोखा तीर, हरदा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभाग के द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्र रैली निकालकर लोगों को जानकारी दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार स्थानीय देवी अहिल्याबाई वार्ड क्रमांक 26 में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 52 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चेतना सेवारिक शर्मा एवं सहायिका भारती ठाकुर ने वार्ड की महिलाओं को एकत्रित कर रैली निकाली। इसमें दर्जनों महिलाओं ने शामिल होकर लोगों को जागरूक किया।
———————-

196 Views

Leave a Reply