अनोखा तीर, हरदा। 5 सितंबर शिक्षक दिवस को मध्य प्रदेश के समस्त अध्यापक संवर्ग अपनी मांगों के निराकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इसी क्रम में हरदा ब्लॉक के हरदा-हंडिया तहसील के शिक्षकों के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी हरदा को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजित कार्यक्रम को लेकर आज स्थानीय पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में राज्य शिक्षक संघ ब्लॉक हरदा की बैठक आयोजित की गई। संघ द्वारा पुरानी पेंशन बहाली, क्रमोन्नति, पदोन्नति, ग्रेज्युटी सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।
राज्य शिक्षक संघ के हरदा तहसील अध्यक्ष सुभाष भाटी एवं हंडिया तहसील अध्यक्ष नेमीचंद विश्नोई ने बताया कि हरदा हंडिया तहसील के समस्त शिक्षक तहसील कार्यालय हरदा में एकत्रित होंगे एवं शाम 4.30 बजे ज्ञापन देंगे। आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष रामनिवास जाट, जिला उपाध्यक्ष रमेश विश्नोई, कोषाध्यक्ष ओपी वर्मा, सह कोषाध्यक्ष नीतिराज चंदेल, शिवदान अटकवार, रमेश मिश्रा, कुंवरसिंह कुशवाह, अनूप शर्मा, रामबिलास कर्मा, हरदा तहसील सचिव ऋषि लोवंशी, नारायण मातवा, देवीलाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
———————
अध्यापक संवर्ग मुख्यमंत्री के नाम सौंपेगा ज्ञापन

Text Size:
121 Views
What do you think?






