पंचायत भवन के छत का कार्य अटका, दो माह से लगी पड़ी है सेन्टिंग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, मसनगांव। ग्राम के निर्माणाधीन पंचायत भवन में छत डालने के लिए मिस्त्री द्वारा सेंटिंग लगा दी गई है, जो 2 माह से लगी हुई है परंतु पंचायत भवन की राशि न मिलने से छत डालने का काम अटका हुआ है। जिससे सेंटिंग लगाने वाले मिस्त्री को उसका किराया भी नहीं मिल रहा है न ही वह सेंटिंग को निकाल पा रहा है। ग्राम में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले चल रहे कामों पर राशि न मिलने से काम रुके हुए हंै। इनमें मुख्य रुप से पंचायत भवन का काम अटका पड़ा है। पंचायत के भवन की हाइट हो चुकी है, छत डालने के लिए सेंटिंग लगा दी गई है, परंतु छत 2 माह बाद भी नहीं डल सका। जिससे भवन का काम अटक गया है। बताया जाता है कि पंचायत में लगभग 8 लाख की राशि के लगभग काम हो चुका है, लेकिन पंचायत विभाग की ओर से राशि नहीं डालने से पूर्व सरपंच के ऊपर देनदारियां बनी हुई हैं। वहीं जिस मिस्त्री ने सेंटिंग लगा रखी है उसे भी किराए नहीं मिला है। ग्राम के राजमिस्त्री मुस्तकीम खान ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले पंचायत भवन में छत डालने के लिए सेंटिंग लगाई थी, परंतु चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के बाद पंचायत के द्वारा काम रोक दिया गया। जिससे न तो उन्हें सेंटिंग का पैसा मिल रहा है और न ही वे सेंटिंग निकाल पा रहे हैं।
—————————–

Views Today: 2

Total Views: 240

Leave a Reply

error: Content is protected !!