ट्रक कटिंग करने वाला कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, देवास। फिल्मी स्टाइल में ट्रक से माल उड़ा देने वाला शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पकड़ा गया बदमाश रवि पिता सत्यनारायण झाझा कंजर को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है। रवि पर देवास सहित आसपास के कई थानो में अपराधिक रिकार्ड दर्ज है। पुलिस को इसकी वर्षो से तलाश थी। गौरतलब है कि देवास क्षेत्र से प्रतिदिन काफी संख्या में मालवाहक ट्रक गुजरते है। इन ट्रकों में कई प्रकार का महंगा सामान होता है। चोरों का गिरोह इन ट्रकों के पीछे लग जाता है, बताया जाता है कि ये गैंग बाइकों से ट्रकों के पीछे लगती है, फिर एक चोर ट्रक बाइक से ट्रक पर चढ़ जाता है, जो ट्रक पर चढक़र ट्रक में रखा माल कटिंग करते जाता है और उसे बाहर फेंकता जाता है, वह इस प्रकार से माल नीचे फेकता है कि वह ट्रक चालक को नजर भी नहीं आता है, वहीं उसके दूसरे साथी ट्रक से फेंका हुआ माल उठाते चलते हैं, इसके बाद मौका देखकर चोर ट्रक से कूद जाता है, इस प्रकार की चोरी इंदौर देवास रूट पर आए दिन होती है। देवास से गुजरने वाले मुुंबई आगरा हाइवे, भोपाल हाइवे तथा इंदौर नागपुर हाइवे पर ट्रक कटिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिये पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया। ट्रांसपोर्टस से भी चर्चा कर समस्त थाना एवं चोकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में ट्रक कटिंग की वारदातों पर लगाम लगाने को कहा गया। एएसपी मंजीतसिंह चावला, सीएसपी विवेकसिंह के मार्गदर्शन में बैंक नोट प्रेस पुलिस द्वारा ट्रक कटिंग करते हुए कुख्यात बदमाश रवि पिता सत्यनारायण झाझा, निवासी टोंककला को रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। दो आरोपी मोटर साईकिल से फरार हो गए। बदमाशों द्वारा टारगेट कर गुजरात से काठमांडु धागा भरकर ले जा रहे ट्रक पर चढक़र कटिंग की जा रही थी। पुलिस द्वारा बदमाश रवि को गिरफ्तार कर उसके फरार दो साथियों एवं अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर वहां के आदेशानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। आरोपी पर उज्जैन, इन्दौर, शाजापुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विविध प्रकार के एक दर्जन से अधिक अपराधिक रिकार्ड दर्ज है। आरोपी को पकडऩे में एएसआई अजय साहनी, कमल पुरी, मनोज पटेल, रुपेश वॉइसकर, प्रधान आरक्षक रामप्रताप चौहान, रशीद खान तथा सैनिक भगवान सिंह का विशेष योगदान रहा। एसपी द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

176 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!