अनोखा तीर, खातेगाव। वनमंडलाधिकारी देवास के निर्देशन एवं उपवनमंडलाधिकार कन्नौद के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर जारी किए सर्च वारंट पर जीवन पिता रामकरण धोबी ग्राम चंदवाना, रेंज खातेगांव जांच, तलाशी की गई। तलाशी में पाई गई सागौन चिरान नग 24 घनमीटर 00.162 कीमत 6 हजार 480 रुपए एवं एक इलेक्ट्रिक रंदा, एक इलेक्ट्रिक कटर, एक मोटर, एक हाथ आरा कीमत लगभग 20 हजार रुपए को जब्त कर वन अपराध कायम किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में वनपरिक्षेत्र अधिकारी खातेगांव सुश्री वंदना ठाकुर, डिप्टी रेंजर मानसिंह गोड, फारेस्टर महेश चंद वर्मा, हरिओम पराशर वन रक्षक गोरान तिवारी, श्रीमती प्रियंका शर्मा, शैलेंद्र चौहान, स्थाईकर्मी नारायण सिंह, शंकर, वाहन चालक शिव का कार्य सराहनीय रहा। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक उज्जैन मनोज अग्रवाल एवम वनमंडलाधिकारी देवास पीएन मिश्रा ने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि यदि मुखबिर की सूचना पर सागौन लकड़ी परिवहन करते हुए ट्रक जब्त होता है तो 15 हजार एवं बोलरों, स्कार्पियो, मिनी ट्रक, ट्रेक्टर ट्राली जब्त होती है तो 10 हजार रुपए, मोटर साइकिल जब्त होती है तो 2 हजार रुपए का इनाम मुखबिर का नाम गोपनीय रखते हुए दिया जाएगा।
वन विभाग ने लकड़ी एवं उपकरण किए जब्त

Text Size:
221 Views
What do you think?






