सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शहर की सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जहां प्रतिदिन नपा सफाई कर्मियों के माध्यम से शहर के वार्डों में नालियों एवं सडक़ों की सफाई कराई जा रही है। ताकि शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाया जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेडिय़ा ने शुक्रवार को शहर के वार्ड क्र. 21 एवं १५ में नपाकर्मियों द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वार्ड पार्षद अनिता संतोष अग्रवाल ने बताया कि नपाध्यक्ष भारती कमेडिय़ा ने वार्ड २१ में सडक़ो व नालियों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने नगर के प्रत्येक वार्डो में सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए, वार्ड पार्षद, वार्ड अध्यक्ष एवं वार्ड के नागरिकों से चर्चा की। साथ ही सफाई व्यवस्था के प्रभारी को निर्देश दिए कि संबंधित वार्ड का सफाई दरोगा प्रतिदिन वार्ड पार्षद एवं वार्ड अध्यक्ष के संपर्क में रहें। ताकि वार्ड की प्रत्येक सडक़ एवं नालियों की सफाई समय से कराई जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेडिय़ा ने नगरवासियों से भी अपील की है कि नपा को स्वच्छता में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही वार्ड स्वच्छ रहेगा और हमारा नगर स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन बन सकेगा। निरीक्षण के दौरान वार्ड नगर पालिका सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया, संतोष कट, पार्षद अनिता अग्रवाल, पार्षद सुप्रिया पटेल, पप्पू शर्मा, मुन्ना पटेल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

148 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!