महाराणा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष बने खुमान सिंह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, करताना। शुक्रवार को ग्राम में महाराणा सेना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाराणा सेना संगठन द्वारा समाज के लोगों को एक धागे में पिरोने हेतु एवं निशुल्क समाजिक कार्य जैसे रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ पौधे लगाना जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरूआत महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। जिसमें महाराणा सेना के संस्थापक राजेंद्र सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष गिरजाशंकर राजपूत, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह राजपूत एवं जिले के समस्त पदाधिकारियों की सहमति से ग्राम करताना, तजपुरा, नयागांव धोलपुर, लछोरा, भवरास कुहिग्वाड़ी इत्यादि ग्राम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सचिव, सह सचिव का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें दायित्व भी सौंपे। वहीं करताना ब्लाक के अध्यक्ष पद पर खुमान सिंह राजपूत को नियुक्त किया गया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र के लगभग 300 से अधिक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
———————-

Views Today: 2

Total Views: 256

Leave a Reply

error: Content is protected !!