रामवीर सिंह सोलंकी आरक्षक से बने प्रधान आरक्षक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सतवास। थाने पर पिछले कई वर्षों से पदस्थ होकर सेवा दे रहे आरक्षक रामवीर सिंह सोलंकी की पिछले दिनों प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हो गई है। श्री सोलंकी के आरक्षक से प्रधान आरक्षक बनने पर थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया और मिठाई भी बांटी। साथ ही थाने के स्टाफकर्मियों ने भी सोलंकी का स्वागत किया। इस दौरान उपनिरीक्षक संतोष चौहान, सूरज सिंह चौहान, आरक्षक गणेश रावत, सत्यम पांडे, भगवत तिवारी, भाजपा के जीवन सिंह चौहान, पत्रकार नंद किशोर गुर्जर, कपिल जाट आदि उपस्थित थे।
——————————–

152 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!