वन अमले पर ग्राम लटेरी थाने पर दर्ज हुई एफआईआर का किया विरोध,बड़वाह वन मंडल ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार 

 बड़वाह – वन मंडल अधिकारी और कर्मचारियों के मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे तहसीलदार और डीएफओ श्री सिरसैया को एक ज्ञापन दिया ।जिसमे वन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने विदिशा के वन परीक्षेत्र लटेरी में हुई घटना का विरोध करते हुए वहा के बिट अधिकारी पर दर्ज हुई एफआईआर का विरोध किया ।जिसका बखान करते हुए अधिकारियों ने बताया की 9 अगस्त को लटेरी के बिट तिलोनी ने वन क्षेत्र क्रमांक पी 387 में वन अमला पहुंचा जहा उनका सामना बाइक पर सवार करीब 50 से 60 सागवान चोरो से हुआ ।इस दौरान उन लोगो द्वारा वन अमले पर जान लेवा हमला कर दिया । ऐसी स्थिति में आत्मरक्षा के उद्देश्य से वन अमले ने हवा फायरिंग कर अपनी जान बचाते हुए भागकर थाना लटेरी में शरण ली ।जहा थाना पर इस मामले की एफआईआर लिखने को कहा गया ।लेकिन उनके द्वारा हमारी एफआईआर दर्ज न करते हुए उल्टा हमारे द्वारा गोली चलाने पर एक व्यक्ति की मौत होने की बात कही गई ।वही वन अमले पर बिना जॉच के धारा 302 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया ।पुलिस की इस कार्यशैली से पूरा वन अमला सहमा हुआ है ।जबकि मृतक चेनसिह और उसके साथी आदतन अपराधी है ।जिन पर पूर्व में लकड़ी चोरी के कई प्रकरण दर्ज है ।इसके बावजूद मृतक को 25 लाख और उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही गई है ।जिससे वन कर्मचारी हताश हो चुके है ।जबकि प्रदेश भर का वन अमला भीषण धूप, कड़कडाती ठंड और तेजी बारिश के दौरान भी घने जंगलों और उनमें होने वाले जंगली जानवरो की सुरक्षा को लेकर अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करते है ।इसके बावजूद 8 जनवरी 2021 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी सख्त टिपण्णी करते हुए वन अमले को आत्मरक्षा आग्नेय अस्त्र दिलाने की शासन को सलाह दी है ।वही आईपीसी की धारा 96 से 106 तक हर नागरिक को आत्म रक्षा का अधिकार देती है ।आपको बतादे की ज्ञापन के माध्यम से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने वन अमले पर दर्ज होने वाली एफआईआर को मजिस्ट्रियल के जांच के बिना कार्यवाही नही की जाना चाहिए ।लेकिन बिना जॉच के लटेरी में आत्मरक्षा के लिए चलाई गई गोली कों लेकर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए ।अन्यथा संघ शासन प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा ।इस मौके पर समस्त स्थानीय वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे ।

Views Today: 2

Total Views: 126

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!