Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

जोखिम में जान – गर्भवती महिला को टयूब से नदी कराई पार

1 min read

अनोखा तीर हरदा। जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर ग्राम कुकरावत का बीते दो दिनों से सड़क संपर्क टुटा हुआ है। लगातार हो रही बरसात के कारण यहां बहने वाली नदी उफान पर है। जिसके चलते आज गांव की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाने के लिए नदी पार करने के अलावा कोई चारा नहीं था। चूंकि नदी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसी स्थिति में गर्भवती महिला को चार पहिया वाहन के ट्यूब पर बैठा कर नदी पार कराई गई। वैसे यह कार्य काफी जोखिम भरा था। इसमें जच्चा-बच्चा दोनों ही की जान को खतरा था। लेकिन हालात ऐसे थे कि यह जोखिम उठाना पड़ा।

84 Views

Leave a Reply