कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
दैनिक अनोखा तीर। कांग्रेस के ही गढ़ से भाजपा के विधायक जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष को भाजपा में खीच लाए है। जिसके बाद महिला कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिदपुर के वार्ड क्रमांक 17 से जनपद का चुनाव जीती रीता बड़गुर्जर भाजपा में शामिल हो गई है। उन्होंने दूरभाष पर यह स्वीकार किया। महिदपुर विधायक बहादुर सिंह चौहान ने कांग्रेस को यह जोरदार झटका दिया है। विदित रहे कि पिछले दिनों कांग्रेस ने स्वाति सिंह को हटाकर रीता बड़गुर्जर को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। कांग्रेस नेत्री नूरी खान और विधायक महेश परमार की सहमति के बाद। उनका अचानक भाजपा में शामिल होना, सवाल खड़े कर रहा है।
इसलिए हुई शामिल
इधर भाजपा में शामिल हुई रीता जी ने दूरभाष पर बताया कि चुनाव के दौरान उनकी किसी कांग्रेसी नेता ने मदद नही की।
उल्टे चुनाव के दौरान मुझे हरवाने की कोशिश की गई। वह अपने दम और व्यवहार से चुनाव जीती।
जिसके बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है।

 

विधायक के साथ फोटो हुआ वायरल

कांग्रेस नेत्री रीता बडगुर्जर का भाजपा के निर्वाचित पदाधिकारियों और विधायक बहादुर सिंह चौहान के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा के निर्वाचित प्रत्याशियों के साथ पुष्प माला पहन विजयश्री का इशारा कर रहे है। वहीं रीता ने भाजपा को समर्थन देने की बात स्वीकार की है।

Views Today: 2

Total Views: 174

Leave a Reply

error: Content is protected !!