Skip to content
Monday, 26 October 2026
मध्य प्रदेश

वोट नहीं तो नोट वापस करो

2 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर। पंचायत चुनाव दौरान मतदाताओं को बांटे गए पैसे चुनाव हारने पर वापस लेने का एक मामला प्रकाश में आया है।‌
मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक ऐसी ही घटनाएं भी सामने आ रही हैं जो बेहद चौकाने वाली है। पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे भी बांटने की शिकायत सामने आती है, लेकिन अब चुनाव हारने पर लोगों से वोट न देने का हवाला देते हुए डरा धमकाकर पैसे वापस मांगे जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला नीमच जिले के मनासा विधानसभा अंर्तगत आया है। इसका तेजी से वीडियो भी वायरल हो रहा हैा जानकारी के अनुसार चुनाव से पहले प्रत्याशी ने गांव के सभी मतदाताओं को रूपये बांटे। बाद में जब चुनाव संपन्न हुआ और प्रारंभिक रूझान आए तो ये प्रत्याशी चुनाव हार गया। बताया जा रहा कि देवरान में सरपंच पद के लिए राजू दायमा प्रत्याशी के तौर पर था जिसका चुनाव चिन्ह चश्मा था। उन्हें चुनाव में हार मिली थी. अब उनके समर्थकों ने लोगों को डरा धमकाकर कुछ घंटों में ही बांटे गए रूपयों की उगाही करना शुरू कर दिया। प्रत्याशी द्वारा रुपये मांगते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह मतदाताओं को धमकाते हुए रूपये वापस लौटने की बात कहता हुआ दिख रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रत्याशी ने प्रति वोटरों से एक घंटे में 4 लाख से अधिक की उगाई की है।मनासा विधानसभा क्षेत्र में 8 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें सरपंच के लिए कई उम्मीदवार चुनाव लड़े। प्रत्येक पंचायत में किसी 1 को जीत मिली, बाकी हार गए। मनासा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरान में हारे हुए प्रत्याशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हारा हुआ प्रत्याशी चुनाव में बांटे रूपयों की उगाई करता हुआ दिखाई दे रहा है। बाद में वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपी राजू दायमा के खिलाफ मारपीट, धमकाने का मामला दर्ज किया है, साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच शुरू की है।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply