Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

लोहाना बने भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक।

1 min read

   दैनिक अनोखा तीर, हरदा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की सहमति से मनसुख लोहाना को हरदा जिले का भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। श्री लोहाना शासकीय सेवा से निवृत्ति उपरांत विगत कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रुप से कार्य कर रहे हैं।

श्री लोहाना ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र जैन के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री लोहाना की नियुक्ति पर जिला भाजपा पदाधिकारी एवं नगर मंडल कार्यकारिणी सहित उनके इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

99 Views

Leave a Reply