Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
मध्य प्रदेश

Little Google Boy | छोटा पैकेट बड़ा धमाका, 16 महीने के बच्चे को है 195 देशों के नाम मुंह जुबानी याद, जानें कौन हैं ये ‘लिटिल गूगल बॉय’

2 min read
madhya-pradesh rewa-google-boy-yashasvi-mishra-remembered-195-countries-name-at-16-months-age-and-made-world-record
Text Size:

madhya-pradesh rewa-google-boy-yashasvi-mishra-remembered-195-countries-name-at-16-months-age-and-made-world-record

रीवा : भारत (India) में टैलेंट की कमी नहीं है। छोटे बच्चे लेकर बुजुर्ग तक लोगों में कुछ न कुछ खास टैलेंट होता है। लेकिन, क्या आप सोच सकते है कि, महज 16 महीने का बच्चा ऐसा कुछ कर दिखाएगा, जिस वजह से उसके नाम एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन रिकॉर्ड दर्ज हो जाएंगे। जी हाँ, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रहने वाले एक बच्चे ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में रहने वाले इस 16 महीने के बच्चे का नाम यशस्वी मिश्रा (Google Boy Yashasvi Mishra) है। इस छोटे से बच्चे को लोग रीवा का गूगल बॉय कह रहे हैं। महज 16 महीने का बच्चा छोटी उम्र में जटिल सवालों का धड़ाधड़ जवाब देता है।

इससे पहले रीवा के यशस्वी मिश्रा (Yashasvi Mishra) 14 महीने की आयु में 26 देशों के ध्वज पहचानकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में अपना नाम दर्ज करवाया था। ऐसा करने वाला वह दुनिया का सबसे कम उम्र का बच्चा है। अब यशस्वी ने दो और रिकॉर्ड बनाकर, कुल तीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

खास बात यह है कि, यशस्वी मिश्रा (Yashasvi Mishra) ऐसा कारनामा करने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा बन गया है। यशस्वी को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड ने सबसे कम उम्र में ये कारनामा करने वाले बच्चे का खिताब दिया है।

यशस्वी अब न 195 देशों के नाम कठंस्थ हो गए है। इतना ही नहीं वह सभी देशों की राजधानियों के नाम भी बखूबी पता हैं। 16 महीने की आयु में दुनिया की जानकारी को याद करने वाले यशस्वी को लोग लिटिल गूगल बॉय भी कहने लगे हैं। यशस्वी रीवा निवासी संजय मिश्रा के बेटे हैं। बेटे के नाम इतने रिकॉर्ड होने पर परिवार के लोगों खुशी जाहिर की है।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply