Skip to content
Thursday, 22 October 2026
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh News | मध्य प्रदेश: दूषित पानी-पूरी खाने के बाद 97 बच्चे बीमार

2 min read
Pani Puri
Text Size:

Pani Puri

मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के सिंगारपुर ग्राम पंचायत में लगे हाट बाजार में दूषित फुलकियां (पानी-पूरी) खाने के बाद 97 बच्चे बीमार पड़ गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। मंडला जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. के आर शाक्य ने बताया कि शनिवार की रात जिला अस्पताल में एक के बाद एक 97 बच्चों को भर्ती कराया गया। इन सभी बच्चों ने सिंगारपुर हाट बाजार में लगी एक दुकान से फुलकियां खाई थीं।

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और निगरानी में है। शाक्य ने बताया कि हाट बाजार लगने के कारण सिंगारपुर के अलावा आसपास के 8 से 10 गांव के बच्चे अपने माता-पिता के साथ वहां पहुंचे थे और पानी-पूरी की एक ही दुकान होने के कारण सभी ने उसकी दुकान से फुलकियां खाई थीं। सिंगारपुर जिला मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम को लगभग 7:30 बजे बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत की और उल्टियां करने लगे।

पहले तो कुछ बच्चों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन जब बीमार बच्चों की तादाद तेजी से बढ़ने लगी तो बीमार बच्चों को सीधे जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पानी-पूरी बेचने वाले दुकानदार को हिरासत में ले लिया है और खाद्य पदार्थ के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। घटना के सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री और मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने शनिवार रात इलाज करा रहे बच्चों से मुलाकात की। (एजेंसी)

104 Views
What do you think?

Leave a Reply