Skip to content
Thursday, 22 October 2026
मध्य प्रदेश

Triveni Sangam | मध्य प्रदेश के CM शिवराज चौहान ने PM नरेंद्र मोदी को गांधीजी, बोस और पटेल का ‘त्रिवेणी संगम’ कहा

3 min read
File Photo
Text Size:

File Photo

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को महात्मा गांधी( Mahatma Gandhi), सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) और सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) का ‘‘ त्रिवेणी संगम” और ‘‘भारत के लिए भगवान का वरदान” बताया।

भोपाल में गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि हालांकि एक महान नेता की दूसरे के साथ तुलना करना सही नहीं है लेकिन यदि आपको करना पड़े तो केवल गांधीजी ही नहीं, नरेंद्र मोदी में मुझे नेताजी सुभाषचंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल का ‘त्रिवेणी संगम’ दिखाई देता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी बात को विस्तार से बताते हुए कहा कि गांधीजी की तरह लोगों को जोड़ते हुए मोदीजी ने हाथ में झाडू लेकर लोगों को स्वच्छता से जोड़ा जबकि पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने के लिए वह बोस के समान हैं और देश की एकता के लिए अनुच्छेद 370 को रद्द करके कश्मीर को पूरी तरह से भारत के साथ जोड़ने के लिए वह सरदार पटेल की तरह दिखाई देते हैं। चौहान ने दावा किया कि उत्तरपूर्व में मोदी जितना कोई प्रधानमंत्री नहीं गया। उन्होंने वहां अलगाववाद की भावना को समाप्त किया।

यह भी पढ़ें

उन्होंने मोदी को ‘‘भारत के लिए भगवान का वरदान” और ‘‘मैन ऑफ डायनामिक आइडियाज’ बताया। बाद में उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली, संपन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे नए भारत के शिल्पकार हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की राजनीति का एजेंडा इतना बदल दिया है कि कांग्रेस भी चुनाव के लिए एक परिवार एक टिकट का मानदंड अपनाने के लिए मजबूर है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह एक चमत्कार है जिसे केवल मोदी ही कर सकते हैं।” राज्यसभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार सुमित्रा वाल्मीकि के बारे में पूछे जाने पर चौहान ने कहा कि उन्होंने (सुमित्रा) कभी टिकट मिलने की उम्मीद नहीं की थी और टिकट मांगने का कोई सवाल ही नहीं था। चौहान ने कहा, ‘‘उनका नामांकन दाखिल करना इतना आसान था क्योंकि उनके पास कुछ भी नहीं है। यहां तक कि जिस घर में वह रहती हैं वह उनके पति का है लेकिन वह तीन बार की पार्षद हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल भाजपा में ही संभव है कि अंतिम पंक्ति में खड़े नेता को भी उनकी सेवाओं के लिए पहचाना जाता है। सुमित्रा अंत्योदय परिवार से संबंधित है और यह गर्व की बात है कि पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। भाजपा बड़े नेताओं की पार्टी नहीं है या ऐसा संगठन नहीं है जहां केवल बड़े चेहरों को टिकट दिया जाता है।” चौहान ने भाजपा की प्रदेश इकाई महासचिव सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी के लिए समर्पण के लिए राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी महिला उम्मीदवार कविता पाटीदार की भी प्रशंसा की। (एजेंसी)

91 Views
What do you think?

Leave a Reply