Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न

2 min read
Text Size:

हरदा – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सन्दर्भ में जिला कांग्रेस कार्यालय हरदा में हंडिया, मगरधा, सोनतालाई ब्लाक की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गईं जिसके अंतर्गत सभी वरिष्ठो, पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की गई । पंचायत चुनाव को लेकर इस अहम बैठक में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे. कार्यकर्ताओं का चयन क्षेत्र में सर्वे के आधार पर किया जावेगा अपने अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कांग्रेस के साथी जो निष्ठावान कांग्रेसी है उनको इस बार मौका दिया जा सक्ता है एवं जातिगत समीकरणों को देखते हुए प्रत्याशी का चयन होगा इसी के साथ जीत के लिए खास रणनीति भी इस बैठक में तैयार की गई. जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने जिले में की गयी इस नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया इस दौरान बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने, लक्ष्मीनारायण पंवार, हेमंत टाले, प्रमिला ठाकुर, दिनेश यादव, लक्ष्मीनारायण पटेल, केदार सिरोही, हंडिया ब्लाक अध्यक्ष महेश पटेल, सोनतलाई ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र विश्नोई,  अमर यादव, हरिमोहन शर्मा, अरुण तिवारी, लक्ष्मीकांत दुबे, समीर तिवारी, कैलाश पटेल, राघवेन्द्र पारे, बल्लू यादव, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, गौरीशंकर शर्मा, भूपेश बाबल, संजय जैन, महेश राठौर, संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समस्त कांग्रेसजन मौजूद रहे।

255 Views
What do you think?

Leave a Reply