Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

समलैंगिक संबंधों में हत्या: 12 साल की उम्र से ही रिलेशन में था, वीडियो बनाकर संबंध का दबाव बना रहा था; तंग आकर दोस्त ने पत्थरों से कुचला

3 min read
समलैंगिक संबंधों में हत्या: 12 साल की उम्र से ही रिलेशन में था, वीडियो बनाकर संबंध का दबाव बना रहा था; तंग आकर दोस्त ने पत्थरों से कुचला
Text Size:

[ad_1]


Hindi NewsLocalMpJabalpurThe Youth Was Threatening To Make The Video Of Homosexual Relations Viral, Committed The Murder By Drinking Alcoholजबलपुर2 मिनट पहलेजबलपुर में समलैंगिक संबंधों में 30 साल के एक युवक की हत्या कर दी। मृतक के 12 साल की उम्र में ही मुख्य आरोपी से संबंध बन गए थे। युवक ने वीडियो बना लिया था और वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। इससे परेशान होकर समलैंगिक दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर पत्थरों से सिर कुचलकर उसे मार डाला।युवक की लाश 29 जनवरी को शारदा पार्क में मिली थी। रांझी टीआई विजय सिंह परस्ते ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटनास्थल की जांच के दौरान महालक्ष्मी मंदिर के पास मृतक की बाइक मिली। ये बाइक मृतक की बहन शिवानी के नाम पर है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर शिवानी के घर बंगला नंबर दो के सामने सर्वेंट क्वार्टर सीओडी गोकलपुर तक पहुंची। शिवानी ने मृतक की पहचान अपने भाई देवी बेन (30) के रूप में की। पूछताछ में पता चला कि 28 जनवरी की शाम से वह गायब था।देवी सिंह (30) ।पूछताछ में आरोपियों के बारे में पता चलापुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि देवी को आखिरी बार 28 जनवरी की रात सवा 8 बजे शांतिनगर रांझी निवासी विनोद रजक और शुभम पटेल के साथ शारदा नगर पार्क के पास देखा गया था। पुलिस ने विनोद रजक उर्फ शेरा (48) और शुभम (22) को दबोच लिया। पूछताछ में विनोद ने बताया कि वह पहले देवी बेन के मोहल्ले में रहता था। वहां उनके बीच समलैंगिक संबंध बन गए थे।विनोद के सामने ही देवी का जन्मविनोद और देवी की उम्र में 18 साल का अंतर है। विनोद की पत्नी का निधन हो चुका है। देवी 12 साल का था। तब से विनोद से उसके समलैंगिक संबंध थे। समलैंगिक बनाने में विनोद का हाथ रहा। देवी को इसकी लत लग गई। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसने विनोद के साथ संबंधों का वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह विनोद को ब्लैकमेल कर रहा था।विनोद की दोस्ती अब शुभम के साथविनोद की दोस्ती अब 22 साल के शुभम से हो गई है। देवी को ये पसंद नहीं था। विनोद ने शुभम को देवी के बारे में बताया। ये भी बताया कि वह उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहता है। वह इस रिश्ते से परेशान हो चुका है। इस पर शुभम पटेल देवी की हत्या करने के लिए विनोद की साजिश में शामिल हो गया।शराब पिलाकर की हत्या28 जनवरी की शाम शुभम के साथ विनोद ने मैमोरी तिराहा से शराब खरीदी और शारदा नगर पार्क पहुंचा। वहां देवी बेन को भी शराब पिलाने के लिए बुलाया। रात 10 बजे के लगभग दोनों ने देवी सिंह को धक्का देकर रोड पर गिरा दिया। इसके बाद दोनों ने पास पड़े पत्थरों को उसके सिर पर पटक दिया। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद देवी बेन का पर्स, मोबाइल व बाइक ले जाकर महालक्ष्मी मंदिर के पास छिपा दिया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।ये खबर भी पढ़ें-युवक की पत्थर मार कर हत्या:थाना प्रभारी के घर के सामने पार्क पर पड़ा शव, सुबह लोगों ने दी पुलिस को सूचनाखबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

92 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply