Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

बिना लाइसेंसी कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई: रीवा में अवैध रूप से बन रही सांई वैली कॉलोनी पर चला नगर निगम का बुल्डोजर, सामने का गेट, रास्ता और नाली को तोड़ा

2 min read
बिना लाइसेंसी कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई: रीवा में अवैध रूप से बन रही सांई वैली कॉलोनी पर चला नगर निगम का बुल्डोजर, सामने का गेट, रास्ता और नाली को तोड़ा
Text Size:

[ad_1]


रीवा41 मिनट पहलेकॉपी लिंकचोरहटा थाना अंतर्गत बाइपास का मामला, शहर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित जोन क्रमांक 1 बन रही थी अवैध कॉलोनीरीवा शहर के चोरहटा थाना अंतर्गत बाइपास के समीप बन रही अवैध कॉलोनी को ​कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश पर संयुक्त टीम ने जमींदोज कर दिया है। सूत्रों की मानें तो नगर निगम के वार्ड क्रमांक 4 स्थित जोन क्रमांक 1 में बिना लाइसेंस के कॉलोनाइजर अवैध कालोनी बना रहा था। जिसकी शिकायत निगमायुक्त मृणाल मीना के पास पहुंची थी। ऐसे में टीम भेजकर जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई।तब निगमायुक्त ने अवैध कॉलोनाइजर को पत्र लिखकर जबाव मांगा था। लेकिन संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर शनिवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नगर निगम का बुल्डोजर चला। इस दौरान नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, कार्यपालन यंत्री एचके त्रिपाठी, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा, उपयंत्री रमेश सिंह, अतिक्रमण प्रभारी आनंदपाल सिंह सहित पुलिस की मौजूदगी में सामने का गेट, रास्ता और नाली को तोड़ दिया है।नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला ने बताया​ कि विजय कुमार तिवारी पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी खुटेही और अनुज सिंह परिहार पुत्र महेश सिंह परिहार निवासी खुटेही के द्वारा करीब दो से ढाई एकड़ में सांई वैली नाम से अवैध कालोनी विकसित कर रहे थे। यह अवैध कॉलोनी चोहरटा टोल प्लाजा के आगे जोन क्रमांक 1 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 में बन रही थी।निगमायुक्त मृणाल मीना द्वारा अवैध कॉलोनाइजर से निर्माण संबंधी अनुमति पत्र मांगा गया था। लेकिन अवैध कॉलोनाइजरों ने कोई उपयुक्त दस्ताबेज नहीं पेश किए थे। ऐसे में राजस्व अमला, नगर निगम और पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कॉलोनी के मुख्य गेट में तोड़ दिया गया। साथ ही अंदर बनी नाली और सड़क को तोड़ते हुए तहस नहस कर दिया गया है।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

172 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply