-मंडी समिति ने किसानों से की उपज लेकर नहीं आने की अपील
अनोखा तीर, हरदा। कृषि उपज मंडी समिति हरदा द्वारा समस्त कृषक बंधुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। मंडी समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 1 दिसंबर मंगलवार को भैरव अष्टमी का पर्व होने के कारण मंडी प्रांगण हरदा में कृषि उपज की नीलामी एवं क्रय-विक्रय का कार्य पूर्णत: बंद रहेगा। मंडी समिति द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व के अवसर पर 1 दिसंबर को मंडी में नीलामी कार्य संचालित नहीं किया जाएगा। इसके चलते किसानों की कृषि उपज की खरीदी-बिक्री भी नहीं हो सकेगी। मंडी समिति ने क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि वे 1 दिसंबर मंगलवार को अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी प्रांगण हरदा में लेकर नहीं आएं। किसान मंडी में अवकाश की सूचना को ध्यान में रखते हुए अपनी उपज लाने की व्यवस्था करें, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी एवं असुविधा का सामना न करना पड़े। मंडी समिति ने सभी कृषक बंधुओं से जारी सूचना का पालन करने एवं सहयोग करने की अपील की है।
भैरव अष्टमी पर 1 दिसंबर को मंडी में नीलामी कार्य रहेगा बंद







