-विधायक ने अधिकारियों और ठेकेदार को लगाई फटकार
अनोखा तीर, हरदा। मुहाल माइनर का निर्माण कार्य काफी लंबे समय से जारी होने के बावजूद अब तक पूरा नहीं हो पाया है। कार्य में हो रही देरी के कारण क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए हरदा विधायक ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति और लंबे समय से कार्य अधूरा रहने पर विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार को मौके पर ही फटकार लगाई। उन्होंने कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं का कार्य समय पर पूरा होना आवश्यक है, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा कराया जाए, जिससे किसानों को इसका लाभ मिल सके।







