Skip to content
Sunday, 29 November 2026
हरदा

बायपास रोड पर हुई ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजते ही बंद हुई बिजली

2 min read
06 12

 

07 15
अनोखा तीर, हरदा। हरदा में शुक्रवार शाम बायपास रोड पर ब्लैकआउट मॉकड्रिल हुई। इसमें होमगार्ड और एसडीईआरएफ के 20 जवानों के साथ सिविल डिफेंस के 100 जवान शामिल हुए। अभ्यास आधे घंटे में पूरा हुआ। मॉकड्रिल शाम 7 बजे हवाई हमले का सायरन बजने के साथ शुरू हुई। सायरन बजते ही इलाके की बिजली बंद कर दी गई। इसके बाद आपातकालीन टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया। अभ्यास में बम विस्फोट और आग लगने की स्थिति दिखाई गई। टीमों ने घायलों को बचाने, आग बुझाने और स्ट्रेचर से एम्बुलेंस तक पहुंचाकर इलाज के लिए भेजने का प्रदर्शन किया। लड़कियों ने भी अभ्यास में हिस्सा लिया। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड और एसडीईआरएफ की टीमें मौजूद रही। एसडीईआरएफ ने मलबे में फंसे लोगों को निकालने और प्राथमिक उपचार देने का प्रदर्शन किया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के उपकरण दिखाए। होमगार्ड की प्लाटून कमांडर रक्षा राजपूत ने बताया कि मॉकड्रिल का मकसद लोगों और प्रशासन को आपात स्थिति के लिए तैयार करना है। इसमें सायरन बजने पर लाइट बंद करना, सुरक्षित जगह पहुंचना और बचाव अभियान चलाना शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास में सभी विभागों के बीच तालमेल परखा गया। शहर में समय-समय पर ऐसी मॉकड्रिल कराई जाएगी। लोगों से कहा गया कि सायरन बजने पर घबराएं नहीं, लाइट बंद करें और सुरक्षित जगह पर जाएं। एएसपी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि साल में दो बार ऐसी मॉकड्रिल होगी। उन्होंने कहा कि यह आपात स्थिति संभालने का अभ्यास है, जिसमें पुलिस, प्रशासन और आम लोग सीखते हैं। मिश्रा ने बताया कि इस बार बम विस्फोट और आग लगने की स्थिति संभालने का प्रदर्शन किया गया। इसमें एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, पुलिस, ट्रैफिक और बिजली कंपनी की टीमें शामिल थीं।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply