Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

जिले को मिला डीएपी एवं टीएसपी उर्वरक

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। रबी वर्ष 2026-27 में जिले के कृषकों को डीएपी एवं टीएसपी उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पारादीप फॉस्फेट लिमिटेड कंपनी की रैक से जिले को डीएपी एवं टन टीएसपी उर्वरक प्राप्त हुआ है, जिसे विपणन संघ गोदाम, विपणन समिति, एमपी एग्रो, सेवा सहकारी समिति एवं निजी विक्रेताओं को वितरित किया गया है। सेवा सहकारी समितियों में मनियाखेड़ी, अबगाँवकला, हंडिया, नांदरा, करताना, अबगाँवखुर्द, छिदगांवमेल, गोंदागाँवकला, सोडलपुर, टेमागाँव, तजपुरा एवं गोंदागाँवखुर्द को 25-25 मीट्रिक टन, भुवनखेड़ी को 55 मीट्रिक टन तथा धनवाड़ा को 19.3 मीट्रिक टन डीएपी मिला है, वहीं सेवा सहकारी समिति गहाल को 25 मीट्रिक टन टीएसपी उपलब्ध हुआ है। निजी उर्वरक विक्रेताओं में गुर्जर कृषि सेवा केंद्र हरदा को 25 मीट्रिक टन डीएपी एवं 41.750 मीट्रिक टन टीएसपी, गोपाल ट्रेडर्स सिराली को 25 मीट्रिक टन डीएपी, नर्मदा एग्रो एजेंसी हरदा को 15 मीट्रिक टन डीएपी एवं 10 मीट्रिक टन टीएसपी, जय विजासन हरदा को 9.950 मीट्रिक टन डीएपी एवं 15 मीट्रिक टन टीएसपी, हेडा इन्टरप्राईजेस खिरकिया को 25 मीट्रिक टन डीएपी एवं 24.950 मीट्रिक टन टीएसपी, मानेन्द्र इन्टरप्राईजेस हरदा को 10 मीट्रिक टन डीएपी एवं 15 मीट्रिक टन टीएसपी, पूजा एजेंसी टिमरनी को 15 मीट्रिक टन डीएपी एवं 12.50 मीट्रिक टन टीएसपी, गुरु कान्हा बाबा कृषि सेवा केंद्र को 10 मीट्रिक टन डीएपी एवं 12.50 मीट्रिक टन टीएसपी, हार्दिक एजेंसी एवं कृषि सेवा केंद्र हरदा को 12.50-12.50 मीट्रिक टन डीएपी एवं टीएसपी, समर्थ ट्रेडर्स टिमरनी को 14.40 मीट्रिक टन डीएपी एवं 10.10 मीट्रिक टन टीएसपी तथा अग्रवाल एग्रो एजेंसी हंडिया को 15 मीट्रिक टन डीएपी एवं 10 मीट्रिक टन टीएसपी प्राप्त हुआ है।
इसके अलावा विपणन संघ गोदाम हरदा को 100 मीट्रिक टन डीएपी एवं 50 मीट्रिक टन टीएसपी, टिमरनी को 149 मीट्रिक टन डीएपी एवं 76.75 मीट्रिक टन टीएसपी, खिरकिया को 70 मीट्रिक टन डीएपी एवं 50 मीट्रिक टन टीएसपी, विपणन समिति हरदा को 40 मीट्रिक टन डीएपी एवं 25 मीट्रिक टन टीएसपी, विपणन समिति खिरकिया को 40 मीट्रिक टन डीएपी एवं 25 मीट्रिक टन टीएसपी तथा एमपी एग्रो को 64 मीट्रिक टन डीएपी एवं 38.250 मीट्रिक टन टीएसपी उर्वरक उपलब्ध हुआ है। जिले के किसान भाई 27 नवम्बर 2026 को ई-विकास प्रणाली पोर्टल पर ई-टोकन बुक कर उर्वरक क्रय कर सकेंगे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply